Santkabir Nagar News: पिंक बूथ धनघटा में 05 परिवारों में कराया गया सुलह समझौता
संतकबीरनगर, अगस्त 3 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनर। परिवार परामर्श केन्द्र के अन्तर्गत टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल का आयोजन पिंक बूथ सर्किल धनघटा पर किया गया। इस दौरान प्रभारी महिला उप निरीक्षक अंजली सरोज, सहायक प्रभारी उप निरीक्षक तूफानी सिंह यादव की अध्यक्षता एवं कार्यालय पर नियुक्त महिला आरक्षी पूजा गौतम, महिला आरक्षी रोशनी तिवारी, महिला आरक्षी पिंकी कुमारी व नियुक्त काउन्सलर अवध नरायण मिश्र, डा. आकांक्षा श्रीवास्तव की उपस्थिति में 05 मामले आए। सभी मामलों में सुलह समझौता कराकर बिखरते हुए परिवार को जोड़ा गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: प्रोजेक्ट नई किरण के तहत 16 बिखरते परिवारों में हुआ समझौता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.