Santkabir Nagar News: पावर वीडर-टिलर कम समय में खेती के काम को दे रहा नई रफ्तार
संतकबीरनगर, अगस्त 18 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में श्रमिक समस्या और कृषि कार्यों की बढ़ती लागत के बीच आधुनिक कृषि यंत्र किसानों के लिए महत्वपूर्ण विकल्प बनकर सामने आ रहे हैं। इन्हीं आधुनिक यंत्रों में पावर वीडर-टिलर छोटे एवं मध्यम जोत वाले किसानों के लिए उपयोगी मशीन साबित हो रहा है। इसके माध्यम से खेत की तैयारी, निराई-गुड़ाई तथा कतार वाली फसलों में खरपतवार नियंत्रण जैसे कार्य कम समय और कम श्रम में किए जा सकते हैं। इसकी कीमत 25 हजार से 45 हजार तक है।
कृषि यंत्रों के लाभ यह सब्जियों और बागवानी फसलों के लिए विशेष उपयोगी है। कतार में बोई जाने वाली फसलों के बीच संचालन के लिए उपयोग किया जा सकता है । मशीन में लगे घूमने वाले ब्लेड मिट्टी की ऊपरी सतह को भुरभुरा करने के साथ-साथ खरपतवारों को नियंत्रित करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.