संतकबीरनगर, अगस्त 8 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने ट्यूबेल से खेत में पानी चलाने को लेकर किड़िहिरिया में हुए विवाद मामले में आरोपी पर केस दर्ज किया। किड़िहिरिया गांव के रहने वाले गिरिजाशंकर सिंह का आरोप है कि ट्यूबवेल से उसे 05 अगस्त 2026 को खेत सींचने के लिए शाम को 06 बजे पानी मिला। बिजली के न आने के कारण वह लोग रात भर खेत में इंतजार करते रहे। 06 अगस्त की सुबह 06 बजे बिजली आई तो सुबह अंकित सिंह उर्फ दिवाकर विक्रम सिंह उसका पानी बांध दिए और उसके 17 वर्षीय लड़के श्यामकुमार सिंह को व उसके परिवार को गाली गलौज करने लगे। विरोध पर उसके लड़के मयंक उर्फ श्याम कुमार सिंह को फावड़े से सर काटने जा रहे थे। जिससे उसके ललाट पर फावडे का चिन्ह (कट गया) भी है। खून देख कर वह लोग भाग गए तो उन्हें और उनके परिवार को अंकित सिंह ...