Santkabir Nagar News: पशुपालकों को नैपियर घास का रूट्स मुहैया कराएगा पशुपालन विभाग
संतकबीरनगर, जुलाई 20 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। नैपियर घास पशुपालकों के पशुओं की सेहत सुधारेगी। प्रेटीनयुक्त यह घास पशुओं के लिए लाभकारी होगी और किसानों को इसकी बोआई बार-बार नहीं करनी होगी। एक बार बोाई करने के बाद किसान तीन साल तक इससे घास हासिल कर सकते हैं। पशुपालन विभाग जिले के किसानों को रूट्स मुहैया कराएगा। इसके लिए जिले में किसानों को चयनित किया जाएगा।
प्रस्तावना जिले में दो हेक्टेयर भूमि पर नैपियर घास रोपी जाएगी। किसानों के नैपियर घास के खेती की तैयारी के लिए दो हजार रुपया अनुदान के रूप में दिया जाएगा। घास लग जाने के बाद विभागीय निरीक्षण होने के बाद दो-दो हजार रुपए और दिए जाएंगे।
रूट्स की उपलब्धता गैर जिलों से मंगाया जाएगा रूट्स नैपियर घास की खेती करने वाले किसानों को गैर जिलों से रूट्स मंगा कर दिया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.