संतकबीरनगर, सितम्बर 5 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जन्माष्टमी का पर्व आते ही फलों की कीमतें आसमान पर आ गई। बाजार में मुख्य रूप से दो फल की डिमांड अधिक है। केला और सेब की कीमतें आसमान छू रही हैं। खीरा ने भी शुक्रवार को अपना रंग दिखाया है। जन्मोत्सव मनाने के लिए नार वाला खीरा 30 से 40 रुपया प्रति पीस बिका है।जन्माष्टमी पर्व समूचे देश में शान से मनाया जाता है। इसी तिथि पर मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। लोक आस्था का पर्व पूरे देश में मनाया जाता है। इसके लिए बच्चों से लेकर बड़े तक व्रत रहते हैं। यही कारण है कि फलों कीमत शुक्रवार को असामान छूने लगी। यह भी पढ़ें- Kannauj News: जन्माष्टमी पर 50 रुपये में बिका नार वाला खीरा सेब की कीमत बाजार में 140 रुपए से लेकर 160 रुपया प्रति किग्रा बिक रही थी। केला बाजार में 60...