Santkabir Nagar News: परिवार रजिस्टर के लिए ब्लॉक का चक्कर लगा रहे फरियादी
संतकबीरनगर, अक्टूबर 30 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पर परिवार रजिस्टर भाग-एक बनवाने के लिए फरियादियों को बार-बार ब्लाक का चक्कर लगाना पड़ रहा है। पंचायत सचिवों की कार्यप्रणाली से परेशान लोगों को समय से जरूरी अभिलेख नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं सचिवों के कार्यालयों में तैनात निजी मुंशियों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फरियादियों का आरोप है कि काम के सिलसिले में कार्यालय पहुंचने पर उन्हें अनावश्यक रूप से दौड़ाया जाता है। जिससे उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। परिवार रजिस्टर भाग-एक ग्रामीणों के लिए एक महत्वपूर्ण अभिलेख है। इसके लिए लोगों को कई बार ब्लॉक और पंचायत सचिवों के कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। फरियादियों का कहना है कि सरकारी कार्यों में निजी मुंशियों की दखल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.