संतकबीरनगर, सितम्बर 5 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव न्यायिक अधिकारी सुश्री अनन्या साह ने 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बाबत बैठक की। विभिन्न थानों एवं तहसीलों में तैनात समस्त पराविधिक स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए आम जन मानस में प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। कहा कि सभी पराविधिक स्वयं सेवक अपने-अपने क्षेत्र एवं नियुक्ति स्थल पर ज्यादा से ज्यादा लोगों में पैंपलेट वितरित करें तथा स्टीकर चस्पा करें। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह योग्य वाद को निस्तारित करने के उद्देश्य से वादकारियों को न्यायालय में उपस्थित होने का आग्रह करें। 01 अगस्त 2026 से प्रारम्भ मध्यस्थता अभियान से संबंधित जागरूकता फैलाने हेतु निर्देशित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान क...