Santkabir Nagar News: पढ़ाई की उम्र में जरायम की दुनिया में सक्रिय हो रहे किशोर
संतकबीरनगर, सितम्बर 2 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पढ़ाई की उम्र में जरायम की दुनिया में तेजी से किशोर कदम बढ़ा रहे हैं। अपराध जगत में किशोर की सक्रियता बढ़ने के पीछे गलत संगत, शौक और शराब की लत वजह बन रही है। पिछले 02 वर्षों में गंभीर प्रकृति के डेढ़ दर्जन मुकदमों में 24 से अधिक किशोर आरोपी बनाए गए। जिनके खिलाफ पुलिस कोर्ट में आरोप पत्र भी दाखिल कर चुकी है।
किशोरों का अपराध में बढ़ता योगदान आधुनिकता की चकाचौंध, सोशल मीडिया का बढ़ता चलन और खुद का शौक पूरा करने के चक्कर में किशोर अपराध की दलदल में फंस रहे हैं। जिले में चोरी, लूट जैसी घटनाओं में किशोर आरोपियों की संख्या बढ़ रही है। वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में किशोर आरोपियों की संख्या में इजाफा हुआ है। वर्ष 2024 में कोतवाली खलीलाबाद में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.