Santkabir Nagar News: पंचायत भवनों में लटकता रहा ताला, नहीं मिले कर्मचारी
संतकबीरनगर, जुलाई 3 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के सांथा विकास खंड क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए पंचायत भवनों पर ताला लटकता रहा। एक जुलाई से पंचायत भवनों पर लेखपालों की उपस्थिति के आदेश का असर नहीं दिखाई पड़ा। पंचायत भवनों के क्रियाशील न होने से परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्यों की गांव में सुविधा नहीं मिल रही है। ग्रामीणों को ब्लॉक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। प्रदेश शासन के निर्देश पर एक जुलाई से सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों पर लेखपालों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जानी थी, ताकि राजस्व संबंधी कार्य गांव स्तर पर ही निस्तारित किए जा सकें। लेकिन क्षेत्र के कई पंचायत भवनों का जायजा लेने पर किसी भी पंचायत भवन में लेखपाल उपस्थित नहीं मिले।
सरकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.