Santkabir Nagar News: पंचमुखी नाथ मंदिर में मोदी के जन्मदिन पर हुआ दीपोत्सव
संतकबीरनगर, सितम्बर 18 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के पक्का पोखरा स्थित श्री पंचमुखी नाथ मंदिर परिसर गुरुवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम से भक्तिमय हो उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया। मंदिर में भोलेनाथ की आरती उतारी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए विशेष प्रार्थना की गई।कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप फल वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: प्रधानमंत्री मोदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.