संतकबीरनगर, जुलाई 31 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के नेदुला चौराहे के पास गुरुवार को एक अधेड़ अचेत अवस्था में मिला। राहगीरों की सूचना पर उसे एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। मरीज की सुरक्षा और आवश्यक सहयोग के लिए पुलिस ने एक हेड कांस्टेबल को भी साथ भेजा है।

अज्ञात व्यक्ति की स्थिति करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को गुरुवार शाम लगभग 4:20 बजे एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल के आकस्मिक कक्ष में लाया गया। बताया गया कि वह नेदुला चौराहे के समीप अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। उसके पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले और न ही उसके साथ कोई परिजन मौजूद था। अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक...