Santkabir Nagar News: नुक्कड़ नाटक से दिया यातायात जागरूकता का संदेश
संतकबीरनगर, नवम्बर 2 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में रविवार को यातायात माह की शुरुआत हुई। माह भर अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए जागरूक किया जाएगा। रविवार को यातायात विभाग के पुलिस कर्मियों ने विधिक सहायता शिविर में जागरूकता अभियान चलाया।अभियान के पहले दिन मगहर के संतकबीर अकादमी के प्रेक्षागृह में रविवार को आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विधिक सहायता शिविर में यातायात पुलिस व छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। यातायात पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में माउंट वैली एकेडमी मगहर के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने और निर्धारित गति सीमा का पालन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.