संतकबीरनगर, नवम्बर 26 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मतदाता निर्वाचक नामावली से संबंधित कोई भी जानकारी फोन पर कर सकते हैं। इसके लिए जनपद स्तर पर कलक्ट्रेट में डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेण्टर शुरू हुआ है। कोई समस्या हो तो शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान से सम्बन्धित विधान सभा निर्वाचक नियमावलियों का आलेख्य प्रकाशन विगत 17 नवम्बर को किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की जानकारी के लिए आयोग द्वारा जनपद स्तर पर कलक्ट्रेट में डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेण्टर स्थापित किया गया है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए हेल्पलाइन शुरू इसका टेलीफोन नम्बर 1950 है। यह निर्व...