Santkabir Nagar News: नाली निर्माण का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
संतकबीरनगर, जुलाई 19 -- Santkabir Nagar News: सतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने निरीक्षण के क्रम में शनिवार को विकासखंड नाथनगर अंतर्गत सड़क के किनारे बने नाली, नाथनगर गांधी आश्रम से सीएचसी तक नाली निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि उक्त नाली निर्माण की स्वीकृत लागत 16.882 लाख है एवं स्वीकृत लम्बाई 390 मीटर है। यह योजना पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश) में स्वीकृत है। निरीक्षण के समय ब्रिक वर्क का कार्य 250 मीटर तथा प्लास्टर एवं आरसीसी ढक्कन ढलाई का कार्य 150 मीटर लम्बाई में पूर्ण पाया गया। शेष कार्य प्रगति में है। निरीक्षण के समय कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं यथाशीघ्र प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.