संतकबीरनगर, जुलाई 13 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना मेंहदावल पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।मामले में पीड़ित महिला ने 08 जुलाई को थाना मेंहदावल पर सुजीत कुमार पुत्र श्री राधेश्याम निवासी सीयर थाना मेंहदावल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। सुजीत पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। मेंहदावल पुलिस ने आरोपी सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...