संतकबीरनगर, सितम्बर 29 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पचपेड़वा गांव के पास सोमवार शाम नहर में चार दिन से लापता किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।दुधारा थाना क्षेत्र के चोरहा गांव निवासी अरुण कुमार (17) पुत्र सुनील कुमार 24 सितंबर की रात करीब आठ बजे घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसी बीच सोमवार शाम करीब पांच बजे पचपेड़वा गांव निवासी धर्मराज चौहान ने कांटे चौकी पुलिस को हनुमंत चौधरी के खेत क...