संतकबीरनगर, सितम्बर 7 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरी कला, धमरजा और धमैचा सहित आसपास के गांवों में माइनर में अत्यधिक पानी आने तथा कई स्थानों पर नहर कट जाने से किसानों की सौ बीघे से अधिक धान की फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई है। किसानों ने इसके लिए नहर विभाग तथा नाला की सफाई के जिम्मेदार विभागों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मामले की जांच कराने और फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: खलिया नाला पर अतिक्रमण, हर साल बर्बाद हो रही फसलनहरों का संचालन और समस्या किसानों के अनुसार ग्राम पंचायत सरौली स्थित मुख्य नहर से एक माइनर नहर का निर्माण किया गया है। जिसमें साइफन के माध्यम से काम किया जाता है। यह माइनर भाटपार, थवईपार, उम...