संतकबीरनगर, जुलाई 4 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में धान की रोपाई के सबसे अहम समय में करही रजवाहा का पर्याप्त पानी किसानों तक नहीं पहुंच पा रहा है। बारिश नहीं होने व नहरों में पर्याप्त पानी न होने के कारण सैकड़ों गांवों में किसान सिंचाई को लेकर परेशान हैं। खेत तैयार हैं, लेकिन पानी के अभाव में रोपाई की रफ्तार प्रभावित हो गई है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: नहर में पानी नहीं आने से किसान हलकानकरही रजवाहा का परिचय बस्ती जनपद से संचालित करही रजवाहा करीब 22 किलोमीटर लंबी है। यह नहर सेमरियावां, बेलहर व बघौली ब्लाक के सैकड़ों गांव से होकर जाती है। करही रजवाहा तीनों ब्लॉकों के सैकड़ों गांवों के हजारों किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख सहारा है। नहर में इस समय केवल करही से बिरंजोत तक करीब आठ से 10 किलोमीटर ...