संतकबीरनगर, अक्टूबर 29 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। प्रदेश में संचालित शुद्ध ही शुभ है अभियान के अंतर्गत दीपावली पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय सतीश कुमार के निर्देशन में बुधवार को विशेष अभियान चलाया गया। खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर प्रतिष्ठानों में साफ सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान न्यू लक्ष्मी स्वीट्स मुखलिसपुर से पनीर का सैंपल लिया। बालाजी ट्रेडर्स धनघटा का निरीक्षण किया गया जिसके पास रेडीमेड मिठाई पाई गई जो दूषित थी। मिठाई पर आवश्यक जानकारी न अंकित होने के कारण लगभग 40 किलोग्राम मिठाई नष्ट कराई गई। अंतरजनपदीय टीम द्वारा मधु कुंज स्वीट्स मेहदावल चौक से एक सैंपल छेने की मिठाई का व एक सैंपल पेड़ा का लिया। यह भी पढ़े...