संतकबीरनगर, सितम्बर 5 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बेलहर कला में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उसकी लाश फांसी के फंदे से लटकते मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर पंचायत बेलहर कला निवासी निखिल की शादी आठ माह पूर्व लक्ष्मी देवी से हुई थी। शनिवार को लक्ष्मी का शव घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला। उसके फांसी पर लटकने की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं...