संतकबीरनगर, नवम्बर 26 -- Santkabir Nagar News: सेमरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी साबिस्ता परवीन ने बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सेमरियावां पहुंचकर खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह का स्थानांतरण गोरखपुर जनपद में हो गया है। उनके स्थान पर गोरखपुर से स्थानांतरित होकर आईं साबिस्ता परवीन ने नई जिम्मेदारी संभाली। इससे पूर्व वे आंबेडकरनगर और गोरखपुर में करीब पांच वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि सभी शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचें और निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार शिक्षण कार्य सुनिश्चित करें। ब्लॉक के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं संविलयन विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सभी शिक्षक ट...