संतकबीरनगर, अक्टूबर 12 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही जिले में फलों के बाजार में तेजी आ गई है। व्रत रखने वाले लोगों की भीड़ फल मंडियों में उमड़ रही है, जिससे फलों के दाम आसमान छूने लगे हैं। आम दिनों की तुलना में फलों के दाम 20 से 30 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं।खलीलाबाद की फल मंडी, मेंहदावल, बखिरा और नाथनगर बाजार में सोमवार सुबह से ही खरीदारों की भीड़ लगी रही। दुकानदारों के अनुसार नवरात्र में सबसे ज्यादा मांग सेब, केला, अनार, पपीता की है। इसके अलावा सिंघाड़ा, नारियल और नींबू की बिक्री भी खूब हो रही है। यह भी पढ़ें- Katihar News: त्योहार में महंगाई की मार, पांच दिन में चीनी 12 तो अरहर दाल 25 रुपये महंगी फल व्यापारी रमेश व्यापारियों ने बताया कि नवरात्र को देखते हुए बाहर से फलों की आवक बढ़ा ...