Santkabir Nagar News: नगर पंचायत के वार्ड-13 में नाली न बनने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी
संतकबीरनगर, अगस्त 6 -- Santkabir Nagar News: धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के गठन के तीन वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी वार्ड संख्या-13 में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। पुराने थाने के सामने से गौरीराई तक नाली का निर्माण न होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों की परेशानी स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली के अभाव में पूरे मोहल्ले का गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है। हल्की बारिश होते ही सड़क कीचड़ से भर जाती है, जिससे बच्चों को स्कूल आने-जाने और बुजुर्गों को आवागमन में कठिनाई होती है। जलभराव के कारण डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों की आशंका भी बनी रहती है। जलनिकासी को लेकर आए दिन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.