संतकबीरनगर, अक्टूबर 26 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में अक्टूबर का महीना बीतने जा रहा है और ठंडक धीरे-धीरे दस्तक दे रही है। मौसम के इस बदलाव में बच्चों के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। इन दिनों थोड़ी सी लापरवाही बच्चों पर भारी पड़ रही है।विषेषज्ञों का कहना है कि यह मौसम हेल्दी सीजन माना जाता है फिर भी बच्चों और बजुर्गों को सतर्क रहने की जरूरत होती है। वहीं रबी की फसल की बोआई के लिए यह महीना बेहतर माना जाता है। किसान दलहन-तिलहन के साथ साथ गेहूं की खेत की तैयारी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: हल्की सी लापरवाही बच्चों पर भारी पड़ रहीबदलते मौसम में सतर्कता जरूरी बदलते मौसम का सबसे अधिक शिकार छोटे बच्चे हो जाते हैं। बच्चों शाम के समय खेलने चले जाते हैं। खेलने के दौरान उन्हें गर्मी लगती है।...