संतकबीरनगर, जुलाई 9 -- Santkabir Nagar News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। सांथा विकास खंड की ग्राम पंचायत निधुरी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निर्माणाधीन आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) धन के अभाव में अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और सफाई कर्मियों द्वारा एकत्रित कचरा आरआरसी सेंटर तक पहुंचाने के बजाय गांव के विभिन्न स्थानों पर ही डाल दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: शिलान्यास के तीन माह बाद भी नहीं शुरू हुआ एमआरएफ व कंपोस्ट प्लांट निर्माणसमस्या का विवरण ग्रामीणों के अनुसार जिगिना पोखरे के पास गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर लाखों रुपये की लागत से आरआरसी सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन लंबे समय से निर्माण कार्य अधूरा होन...