संतकबीरनगर, अगस्त 20 -- Santkabir Nagar News: पौली, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा तहसील पर बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमे अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से तहसील पर व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।तहसील बार एसोसिएशन धनघटा के तहसील अध्यक्ष दिलीप राय के नेतृत्त्व में सौंपे ज्ञापन में तहसीलदार रामजी के कार्यशैली पर विरोध जताया। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को देखते हुए अधिवक्ताओं ने डीएम से तहसीलदार धनघटा का स्थानांतरण कर नए तहसीलदार की तैनाती की मांग की। ज्ञापन में कहा कि वर्तमान में संचालित उप निबन्धन कार्यालय को उसी स्थान पर संचालित किए जाने की मांग किया। इस आशय का पत्र डीएम द्वारा जारी किए जाने की मांग की। बीएनएस की धारा 126,135,170 में हर हाल में शाम पांच बजे तक रिहाई...