संतकबीरनगर, अक्टूबर 13 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में खलीलाबाद शहर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में तीन किमी की दूरी पर वन देवी का मंदिर है। शास्त्रों में इसी वन देवी को वन दुर्गा के नाम से जाना जाता है। दुर्गा सप्तशती में मां दुर्गा के 108 नामों में 48वां नाम वनदुर्गा का आता है। भक्तानुरागी मां शत्रुहंता के रूप में जानी जाती हैं। वन दुर्गा के उपासकों के शत्रु पनपने ही नहीं पाते हैं। दुश्मन हठी हो तो उसका समूल नाश कर देती है। अत्यधिक कष्ट होने पर भी मां की स्तुति की जाती है और मनोकामना पूर्ति के लिए भी वनदेवी की आराधना श्रेष्ठ है। वन देवी की आराधना से यश, कीर्ति, धन और वैभव सब कुछ मिल जाता है। माना जाता है कि मां के दरबार में पांच सोमवार आने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। यह भी पढ़ें- Banka News: व...