Santkabir Nagar News: दो साल से खड़ी है कैटल कैचर, सड़क पर घूम रहे बेजुबान
संतकबीरनगर, सितम्बर 5 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत मगहर में किसानों की फसलों को छुट्टा पशुओं से बचाने और निराश्रित पशुओं को गौ-शालाओं तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए लाखों रुपये की लागत से मंगाई गई कैटल कैचर वैन जिम्मेदारों की उदासीनता की शिकार हो गई है। इसका उपयोग न किए जाने से नगर पंचायत परिसर में खड़ी वैन धूल फांक रही है। हालात यह है कि वैन छुट्टा गोवंश को पकड़ने की शुरुआत का इंतजार कर रही है। लंबे समय से खड़े रहने से उसके खराब होने और जंग लगने का खतरा पैदा हो गया है। ऐसे में एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया जब इसका उपयोग करना ही नहीं था तो उसे मंगाया ही क्यों गया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: कैटल कैचर, न नसबंदी की व्यवस्था, रोज दो सैकड़ा लोग बन रहे कुत्तों का शिकारशहर की समस्याएं नगर पंचायत म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.