संतकबीरनगर, अक्टूबर 30 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के विकास खंड सेमरियावां की ग्राम पंचायत केकरहो में मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से कथित रूप से अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद तथा वसूली में रोजगार सेवक का नाम आने के बाद उससे दो दिन में पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था लेकिन दो सप्ताह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अभी तक रोजगार सेवक ने स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया है। स्पष्टीकरण का जवाब न देने की दशा में रोजगार सेवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी गई थी लेकिन अभी तक ब्लाक प्रशासन द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जा सकी है। ग्राम पंचायत केकरहो में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर लाभार्थियों से 10 से 15 हजार रुपए वसूले जाने की शिकायत मिली थी तथ...