Santkabir Nagar News: दो वर्ष बाद भी नहीं चालू हुआ 28 लाख का गोबर गैस प्लांट
संतकबीरनगर, अगस्त 2 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल विकास खंड क्षेत्र के सबसे बड़ी गौशाला बढ़या ठाठर में बना गोबर गैस प्लांट धूल फांक रहा है। जिम्मेदारों की लापरवाही से यह परियोजना करीब दो वर्ष से लटकी हुई है। जिससे इसका लाभ नहीं मिल रहा है। करीब 28 लाख रुपये की लागत से तैयार यह परियोजना आज भी बंद पड़ी है। इससे गौशाला में प्रतिदिन निकलने वाला गोबर बेकार हो जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सुधि नहीं लेने से यह सुविधा बेकार साबित हो रही है। वर्ष 2023 में मेंहदावल विकास खंड के ग्राम पंचायत बढ़या गौशाला में पशुओं की सुविधाएं के लिए शासन के आदेश पर गोबर गैस प्लांट का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। वर्ष 2024 में लखनऊ की एक कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य पूरा कर दिया। लेकिन अधूरे कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.