संतकबीरनगर, अक्टूबर 20 -- Santkabir Nagar News: बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। तीन दिन पहले बाइक से पेट्रोल निकालने के आरोप में मनबढ़ों ने दो युवकों को बांधकर उनकी पिटाई कर दी थी। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच के विरुद्ख भारतीय न्याय संहिता की धारा समूह में गैरकानूनी काम करना, स्वेच्छा से चोट पहुंचाना, उतावलेपन में किसी के जीवन को खतरे में डालना, मृत्यु या जान से मारने व गंभीर चोट पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। सोमवार को सभी को शांति भंग की धारा में उपजिलाधिकारी की अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें तत्काल जमानत मिल गई। पुलिस की यह कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई।लेडुआ महुआ (रसूलाबाद) निवासी फैयाज अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से पेट्रोल निकालने को लेकर विवाद हुआ थ...