संतकबीरनगर, जुलाई 13 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थानाक्षेत्र के परसा पांडेय गांव में नई रेलवे लाइन निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने रेलवे ठेकेदार और मत्स्य पालक समिति के सचिव के खिलाफ केस दर्ज किया है। परिजनों ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।कुसौना खुर्द निवासी परविंद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनका सात वर्षीय पुत्र प्रभास अपने साथी कुनाल के साथ शुक्रवार शाम करीब चार बजे शौच के लिए गया था। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: रेलवे लाइन किनारे पानी से भरे गड्ढे में दो मासूमों की मौत पर भड़का गुस्सा दोनों परसा पांडेय स्थित निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास पहुंचे,...