Santkabir Nagar News: दोपहर तक बदली, फिर हुई बरसात, राहत
संतकबीरनगर, अगस्त 17 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। अगस्त माह में मौसम के उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। जिले में रविवार को सुबह से साढ़े 12 बजे तक बदली छाई रही। उसके बाद मौसम का मिजाज बदला और बरसात शुरू हो गई। कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई, लेकिन शहर में हल्की बरसात हुई। दिन में सात किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चल रही हैं। हवाओं के कारण तापमान सामान्य रहा। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। विशेषज्ञों की माने तो अभी भी बारिश के आसार बने हुए हैं।रविवार को सुबह के समय आसमान में घने बादल छाए रहे। ऐसा लग रहा था कि भारी बारिश होगी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ साथ बदली और धूप का सिलसिला जारी रहा। दोपहर में शहरी क्षेत्र में हल्की बारिश ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.