Santkabir Nagar News: दुसाध-ढाढ़ी जाति प्रमाण पत्र पर आज डीएम के समक्ष होगी सुनवाई
संतकबीरनगर, अगस्त 19 -- Santkabir Nagar News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। अनुसूचित जाति के अंतर्गत आने वाली दुसाध जाति के प्रमाण पत्र जारी किए जाने को लेकर जिले में लंबे समय से चल रहे विवाद पर बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान दुसाध-ढाढ़ी समुदाय की ओर से प्रस्तुत शिकायतों, अभिलेखों और उपलब्ध प्रमाणों की गहन जांच-पड़ताल किए जाने की उम्मीद है। उक्त जानकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोजपा के जिलाध्यक्ष लाल चन्द्र दुसाध ने दिया है। उनका कहना है कि इस प्रक्रिया के बाद दुसाध और ढाढ़ी को लेकर प्रमाण पत्र जारी करने में सामने आ रहे अंतर की स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो सकेगी।दुसाध समुदाय के लोगों का कहना है कि संतकबीरनगर जिले के करीब 76 गांवों में दुसाध समाज के लोग निवास करते हैं। स्थानीय स्तर पर समुदाय के लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.