Santkabir Nagar News: दीवार की मरम्मत रोककर पिता-पुत्रों ने किया हमला, छह पर मुकदमा
संतकबीरनगर, नवम्बर 5 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के सुअरहवा मोहल्ले में पुरानी दीवार की मरम्मत कराने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि दीवार का निर्माण रोकने के विरोध पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसका हाथ तोड़ दिया। बीच-बचाव करने आई दो महिलाओं को भी पीटा। पीड़ित ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।सुअरहवा निवासी अजीत पुत्र जयराम के अनुसार, घटना 26 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे की है। वह अपने घर की पुरानी दीवार की मरम्मत करा रहा था। इसी दौरान गांव के रामजुगुल पुत्र संतराम अपने तीन पुत्रों आदर्श, बीजू और अभिषेक के अलावा धर्मेंद्र पुत्र रामवंश तथा रामलैस पुत्र संतराम के साथ पहुंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.