संतकबीरनगर, अक्टूबर 30 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में दीपावली पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने मिलावट के साथ-साथ घटतौली पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। बाट-माप विभाग द्वारा जिले भर की मिठाई, किराना की दुकानों पर जांच अभियान चलाया जाएगा। अभियान में मुख्य फोकस डिब्बे सहित मिठाई तौलने वालों पर रहेगा। जिला बाट-माप अधिकारी आरबी वर्मा ने बताया कि त्योहार के समय दुकानदारों द्वारा घटतौली की शिकायतें बढ़ जाती हैं। कई दुकानदार कांटा-बांट में गड़बड़ी करते हैं तो कई मिठाई के साथ 100 से 200 ग्राम का गत्ते का डिब्बा भी उसी दाम में तौल देते हैं। इससे उपभोक्ता को हर किलो पर 50 से 100 रुपये तक का नुकसान होता है।उन्होंने यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: लैब से रिपोर्ट आने में बीत जाते हैं तीन से छह माह, फ...