Santkabir Nagar News: दीपयज्ञ की दिव्य आभा में गूंजे गायत्री महामंत्र
संतकबीरनगर, अक्टूबर 20 -- Santkabir Nagar News: पौली, हिन्दुस्तान संवाद। दीपों की जगमगाती रोशनी, गायत्री महामंत्र की गूंज और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के बीच धौरहरा गाँव के दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित गायत्री महायज्ञ का समापन हुआ। समापन अवसर पर दीपयज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर सुख-समृद्धि, शांति और लोक कल्याण की कामना की। पूरा यज्ञ स्थल भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।गायत्री महायज्ञ के अंतिम दिन धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। दीपयज्ञ के दौरान जलते हुए दीपों की कतारों ने वातावरण को आध्यात्मिक आभा से भर दिया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से प्रार्थना करते हुए परिवार, समाज और राष्ट्र के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति और आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.