संतकबीरनगर, अक्टूबर 27 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मिशन फॉर आत्म निर्भरता इन पल्सेस योजनार्न्गत जनपद में रबी-2026 में दलहन फसलों को बढ़ावा देने के लिए दलहनी फसलों के बीज पर छूट दी जाएगी। किसानों को 50 से 75 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। उन्हें कृषि विभाग के पोर्टल पर आन लाईन टोकन जनरेट करना होगा।उन्होंने बताया कि चना पर 08 वर्ष से कम की प्रजाति पर 75 प्रतिशत, 10 वर्ष से कम अवधि पर 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। मटर पर 08 वर्ष से कम अवधि पर 75 प्रतिशत, 10 वर्ष से कम अवधि की प्रजाति पर 50 प्रतिशत एवं मंसूर के बीजों पर 08 वर्ष से कम अवधि पर 100 प्रतिशत, 10 वर्ष से कम अवधि पर 75 प्रतिशत छूट दी गई है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: हरदोई में अनुदान और मुफ्त बीज के लिए बुक...