संतकबीरनगर, सितम्बर 29 -- Santkabir Nagar News: धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। पिछले शुक्रवार की सुबह से बौरब्यास विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। लगातार बिजली नहीं आने से बारिश और उमस के बीच ग्रामीण बेहाल हैं। घरों में मोबाइल चार्ज करने से लेकर पानी की व्यवस्था तक प्रभावित हो गई है। रात में अंधेरा रहने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: दर्जनों गांवों में अभी भी छाया अंधेरा, उपभोक्ता परेशानबिजली आपूर्ति में बाधा बौरब्यास उपकेंद्र तक बिजली पहुंचने वाले रास्ते में करीब दर्जनभर विद्युत पोल टूट गए हैं। इन पोलों के टूटने के कारण आपूर्ति बाधित है। स्थानीय लोग और बिजली कर्मचारी टूटे पोलों को ठीक करने में जुटे हैं। पोल ठीक होने और लाइन दुरुस्त होने के बाद ही बौरब्यास उ...