Santkabir Nagar News: दंपति समेत 07 के खिलाफ केस दर्ज
संतकबीरनगर, अगस्त 27 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के बगहिया में जमीन संबंधी विवाद में बाप-बेटे समेत चार की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने दंपति समेत 07 के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़ित लालाराम पुत्र स्वर्गीय रामदेव मोहल्ला बगहिया का आरोप है कि 16 अगस्त 2026 को जमीन संबंधी विवाद को लेकर इन्द्रजीत, अवनीश, अतुल प्रताप, प्रिंस प्रताप , निखिल कुमार, मीना देवी, चन्द्रावती तथा दो अज्ञात व्यक्ति गोलबंद होकर उसके घर पर चढ़ आए। उक्त लोग उसके परिवार को गाली गलौज करने लगे। विरोध पर लात घूसो तथा लाठी डण्डे से मारने पीटने लगे। जिससे उसके परिवार को काफी चोटे आई तथा उसका दोनों पैर टूट गया है। उसके बड़े बेटे गुरू प्रसाद व दूसरा बेटा पंकज कुमार का सिर फूट गया है। उसकी बहू वंदना का हाथ टूट गया। पूरा परिवार बुरी तरह चोटिल हो गया। आस-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.