Santkabir Nagar News: दंपति के निवास प्रमाण पत्र पर उठे सवाल, तहसीलदार ने की जांच
संतकबीरनगर, सितम्बर 10 -- Santkabir Nagar News: नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गालिमपुर के राजस्व गांव बनियाभार में बुधवार को दंपति के निवास प्रमाण पत्र को लेकर की गई शिकायत की जांच करने तहसीलदार प्रतिमा मौर्य के नेतृत्व में राजस्व टीम पहुंची। टीम ने ग्रामीणों से जानकारी लेने के साथ उनके बयान दर्ज किए। इसके अलावा संबंधित अभिलेखों की पड़ताल कर दंपति के मकान की भौतिक स्थिति का भी सत्यापन किया।क्षेत्र के गालिमपुर गांव निवासी एक युवक ने अपर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि बनियाभार में एक दंपति का निवास प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से जारी किया गया है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। यह भी पढ़ें- Rampur News: हिम्मतनगर में आबादी की भूमि की रजिस्ट्री पर जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.