संतकबीरनगर, सितम्बर 8 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मौसम के उतार चढ़ाव की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। यही कारण है कि जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। मौसम के उतार चढ़ाव से लोगों की तबियत तेजी के साथ खराब हो रही है। तापमान में कभी गिरावट आ रही है तो कभी अचानक गर्मी बढ़ जा रही है। पिछले एक सप्ताह से बदली, बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव लोगों को मरीज बना दे रहा है। थोड़ी सी लापरवाही की वजह से लोगों की तबियत इस कदर खराब हो रही है कि वे अस्पताल पहुंच जा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सुपाच्य और ताजा भोजन का सेवन करें। उथले नल के बजाए इंडिया मार्का हैंडपंप का पानी पीएं。

मौसम का मिजाज मौसम के उतार-चढ़ाव और हवाओं के बदलाव के कारण मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। इसकी वजह से लोगों की ...