Santkabir Nagar News: तेजी से घट रहा नदियों का जलस्तर
संतकबीरनगर, जुलाई 19 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बहने वाले राप्ती और सरयू नदियों का जलस्तर कई दिन तक उफनाने के बाद तेजी के साथ कम होने लगा है। इससे नदी के तटीय इलाकों में रहने वालों को काफी राहत हुई है। बीते 24 घंटे में सरयू का जलस्तर 40 सेमी तो राप्ती का 27 सेमी घट गया। बाढ़ का खतरा टला तो लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं नदी का जलस्तर घटने के साथ ही बाढ़ खंड विभाग बंधों की मरम्मत में जुटा हुआ है। मेंहदावल क्षेत्र के पूर्वी-उत्तरी हिस्से से होकर बहने वाली राप्ती नदी का जलस्तर लगातार तेजी से घट रहा है। जलस्तर में आई गिरावट से जहां सिंचाई एवं बाढ़ खंड के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है, वहीं नदी किनारे बसे ग्रामीणों की चिंता भी काफी हद तक कम हो गई है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: घटने लगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.