Santkabir Nagar News: तेंदुआ नहीं पकड़ाया तो वन विभाग ने शुरू किया जागरूकता अभियान
संतकबीरनगर, जुलाई 20 -- Santkabir Nagar News: बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर क्षेत्र के सुरसा चमनजोत जंगल में तेंदुआ अब तक पकड़ में न आने के कारण वन विभाग ने लोगों को सतर्क करने के लिए जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। पहले गांव-गांव डुग्गी-मुनादी कराकर लोगों को सावधान किया। अब राजघाट, सुरसा चमनजोत, अकोलिहा, पिपरा प्रथम समेत जंगल से सटे गांवों और मुख्य मार्गों पर चेतावनी संबंधी पोस्टर लगाए जा रहे हैं।वन विभाग की टीम राहगीरों और ग्रामीणों से अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाने तथा सतर्क रहने की अपील कर रही है। विभाग का कहना है कि तेंदुआ लगातार अपना स्थान बदल रहा है। घना जंगल होने के कारण उसका पता लगाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है और वह एक जगह अधिक देर तक नहीं रुक रहा है। यह भी पढ़ें- Rampur News: रहस्यमयी जानवर की तलाश में वन विभाग का अभियान, सुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.