Santkabir Nagar News: तूफान में बर्बाद हो गईं 40 प्रतिशत केला की फसल
संतकबीरनगर, अक्टूबर 3 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेहदावल और सांथा ब्लाक क्षेत्रों में झमाझम बारिश और तूफान से सबसे अधिक केला उत्पादन वाले किसानों का नुकसान हुआ है। इसकी मानीटरिंग जिला उद्यान अधिकारी स्तर से की जा रही है। जल्द ही केला फसल नुकसान की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी, ताकि किसानों के नुकसान की भरपाई की जा सके।सितम्बर माह के अंत में आई आंधी और तूफान ने समूचे जिले को झकझोर कर रख दिया है। गन्ना और धान की फसलों को भारी नुकसान हुआ। इसके बाद केला उत्पादन करने वाले किसानों को भारी चपत लगी है। सांथा और मेहदावल ब्लाक के सैकड़ों किसानों की फसल बरबाद हो गई है। जिला उद्यान अधिकारी समुद्र गुप्त मल्ल ने बताया कि क्षेत्र में सर्वे का काम किया जा रहा है। लगभग 40 प्रतिशत केला की फसल नुकसान होने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.