Santkabir Nagar News: तीन साल से बजट का इंतजार, नहीं हट पाए विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन तार
संतकबीरनगर, जुलाई 9 -- Santkabir Nagar News: राहुल राय, संतकबीरनगर। जिले के परिषदीय स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे तार, पोल अभी तक नहीं हट सके हैं। दो विभागों के चक्कर में ऐसे विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहे हैं। बेसिक विभाग के जिम्मेदारों ने 79 स्कूल चिन्हित कर बिजली विभाग को तीन वर्ष पूर्व ही सूची सौंप दिया था। बिजली विभाग ने सर्वे कराया और तार हटाने के लिए करीब 60 लाख रुपए का स्टीमेट बनाकर प्रस्तुत कर दिया। अब बेसिक शिक्षा विभाग से धन मिलने का इंतजार हो रहा है। वहीं दूसरी ओर यहां आने वाले बच्चे प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करते हैं। लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग से तीन वर्ष बाद भी धन प्राप्त नहीं हो सका है。
विद्यालयों में बिजली के तार और पोल जनपद के 79 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन बिजली के तार गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.