संतकबीरनगर, अक्टूबर 29 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाना खाद्य सुरक्षा विभाग के लिए टेढ़ी खीर बना हुआ है। आंकड़े चौंकाने वाले हैं। पिछले तीन साल में जिले में 600 से अधिक नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। इन मामलों में न्याय निर्णायक अधिकारी (एडीएम कोर्ट) व सीजेएम न्यायालय से मिलावटखोरों पर 75 लाख रुपये से अधिक का अर्थदंड लगाया है। इतनी बड़ी कार्रवाई के बावजूद बाजार में मिलावटी पनीर, मावा, दूध, तेल और मसाले की बिक्री हो रही है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: मिलावटखोरी के 185 मुकदमे सीजेएम कोर्ट में लंबित जांच में बड़ी संख्या में नमूने फेल विभागीय रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024 से सितम्बर 2026 तक खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले भर से कुल 630 नमूने संग्रहित...