संतकबीरनगर, सितम्बर 5 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर/कांटे, हिंटी। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के डड़वा नहर में शुक्रवार को एक वृद्ध का शव उतराता मिला। सूचना पर आस-पास के लोगों के साथ कांटे चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एनडीआरएफ टीम बुलाकर नहर से शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान डंड़वा गांव के 65 वर्षीय मिलन पुत्र धन्जू के रूप में हुई। पीड़ित परिजनों ने वृद्ध के तीन दिन से घर से लापता होने की जानकारी पुलिस को दी।खलीलाबाद क्षेत्र में डंड़वा नहर में शुक्रवार शाम एक बुजुर्ग का शव उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर आस-पास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की जानकारी कांटे चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। शव की पहचान कांटे चौकी क्षेत्र के डंड़वा गांव निवासी 65 ...