संतकबीरनगर, अक्टूबर 15 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। ट्रिपल तलाक देकर विवाहिता को 10 लाख रुपये में बेचने और दहेज उत्पीड़न के आरोपों में अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। सिविल जज जूनियर डिवीजन, त्वरित न्यायालय द्वितीय निधि मिश्रा की अदालत ने पति समेत पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश थानाध्यक्ष धनघटा को दिया है।धनघटा थाना क्षेत्र के कटया निवासी सद्दाम हुसैन से साबरीन खातून का निकाह तीन दिसंबर 2020 को हुआ था। पीड़ित साबरीन के अनुसार, निकाह के समय उसके परिवार ने गृहस्थी का सामान और बुलेट मोटरसाइकिल दी थी। निकाह के बाद उसके तीन बच्चे हुए। आरोप है कि इसके बावजूद पति सद्दाम हुसैन, सास नसीमा खातून, ससुर निसार अहमद, देवर अली अहमद और ननद शमीमा खातून दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। उसका आरोप है कि दहेज की...