संतकबीरनगर, अगस्त 11 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल विकास खंड क्षेत्र के तीन राजकीय पशु चिकित्सालय में करीब चार माह से एंटी रैबीज वैक्सीन का इंतजार कर रहे पशुपालकों को आखिरकार राहत मिल ही गई। आपके अपने हिन्दुस्तान समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने के बाद पशुपालन विभाग ने संज्ञान लिया और मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र के तीनों राजकीय पशु चिकित्सालयों में एआरवी उपलब्ध करा दी गई है। बताया जा रहा है कि अस्पतालों में वैक्सीन पहुंचने के साथ ही पशुओं का टीकाकरण भी शुरू कर दिया गया है। जिससे लोगों ने खुशी जताते हुए समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए हिन्दुस्तान समाचार पत्र का आभार जताया।मेंहदावल ब्लॉक में तीन राजकीय पशु चिकित्सालय मेंहदावल, बिसौवा और बढ़या ठाठ़र संचालित हैं। इन अस्पतालों के अंतर्...